{"_id":"698b624a55ea1eb0ff0d8ec2","slug":"auto-driver-mother-in-law-gang-arrested-for-chain-theft-in-agra-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो चालक दामाद के साथ सास गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान; सगी बहनों संग की थी ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो चालक दामाद के साथ सास गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान; सगी बहनों संग की थी ये वारदात
Wed, 11 Feb 2026 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:00 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने सास के साथ उसके ऑटो चालक दामाद को भी गिरफ्तार किया है। ये गैंग सफर के दौरान महिलाओें के गहने उड़ाने का काम करता था।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : AI Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में बीती 28 जनवरी को ऑटो में जा रही सगी बहनों को बातों में फंसाकर सोने की चेन और पेंडल करने वाली दो महिलाओं और ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 77,600 रुपये मिले हैं। तीनों को न्यायालय ने जेल भेजा है।
पीड़िता कहरई निवासी विनीता ने 5 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह बहन के साथ देवरी रोड जाने के लिए ऑटों में बैठी थीं। ऑटो में 3 महिलाएं पहले से बैठी थीं। चालक ने बहन को पीछे की सीट पर बैठाया और उन्हें आगे ड्राइवर सीट के बगल बैठा लिया। रास्ते में एक महिला ने बहन से चेन टूटी होने की बात कही, तो बहन ने चेन और पेंडल पर्स में रख लिया।
इसके बाद ऑटो चालक ने रास्ते में उतार दिया और बिना किराया लिए चला गया। बाद में देखा तो पर्स से चेन और पेंडल चोरी हो चुका था। पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान गुतिला के पास से ऑटो चालक शाहगंज के नगला खुशहाली निवासी उल्हास, उसकी सास और एक अन्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना कबूल की। सामान बेचने से मिले रुपये पुलिस को दिए। महिलाओं ने भरतपुर केे मथुरा गेट क्षेत्र में भी ऐसी वारदात करना स्वीकार किया है।