फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Driver Injured After Falling From Roof During Police Raid in Agra

UP: पुलिस का ऐसा डर, दबिश के दौरान घबरा गया ऑटो चालक, छत से गिरा तो...भाग गए पुलिसकर्मी

Thu, 13 Nov 2025 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 08:30 AM IST
सार

दोमंजिला घर की छत पर पार्टी कर रहे दोस्तों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक पुलिसकर्मी आ गए। भगदड़ के दौरान ऑटो चालक छत से गिर गया। वो घायल हुआ, जिसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके से भाग निकले। 

विज्ञापन
Auto Driver Injured After Falling From Roof During Police Raid in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा स्थित खेलगांव में बुधवार रात को एक ऑटो चालक पुलिस दबिश के दाैरान घर की छत से गिरकर घायल हो गया। 
विज्ञापन



बताया गया है कि खेलगांव स्पोटर्स क्लब के पास रहने वाले शंकर ने बुधवार रात आठ बजे अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। दोमंजिला घर की छत पर 7-8 दोस्त खाना खाने लगे। तभी अमर विहार पुलिस चाैकी से पुलिसकर्मी पहुंचे। वह छत पर आ गए। पुलिसकर्मियों को देखकर दोस्त भागने लगे। आरोप है कि बसेरा कालोनी निवासी ऑटो चालक छेदीलाल धक्का लगने से छत से गिर गया। वह घायल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। 


यह देखकर पुलिसकर्मी भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जुए की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। मगर कोई नहीं मिला। युवक पुलिस को देखकर भागा था। गिरकर घायल हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed