फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver dies of electrocution in Agra

त्योहार पर घर आए युवक के साथ दर्दनाक हादसा: तिरपाल डालते समय लगा करंट, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 24 Aug 2026 06:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 06:46 PM IST
सार

त्योहर पर दिल्ली से घर आए ऑटो चालक दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर तिरपाल डाल रहे थे। इसी दौरान दीवार के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। उनकी माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Auto driver dies of electrocution in Agra
युवक का फाइल फोटो और परिवार में मची चीखपुकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे के सारंगपुर रोड स्थित अर्जुन नगर में सोमवार दोपहर दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर तिरपाल डालते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक सारंगपुर रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी रामबाबू (42) पुत्र नाहर सिंह दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार शाम त्योहार के चलते वह बच्चों के साथ दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह घर पर दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर तिरपाल डाल रहे थे। इसी दौरान दीवार के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन

 

करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर सीढ़ी से नीचे गिर गए। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें पुत्री रवि (18), रेनू (14) और पुत्र रामअवतार (10) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं एसडीओ फतेहाबाद गौरव राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया घर में काम करते समय केबल के करंट की चपेट में आने से हादसा होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा 
रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed