फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto and car collision woman returning from satsang dies 8 injured

Etah: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, सत्संग से लौट रही महिला की मौत, 8 घायल 

Sun, 05 Jun 2022 07:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 07:31 PM IST
सार

अवागढ़ में चल रहे भोले बाबा सत्संग से रविवार शाम वापस लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गदनपुर के पास कार से टकराकर ऑटो पलट गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गईं।

विज्ञापन
Auto and car collision woman returning from satsang dies 8 injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा में निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव कुवंरपुर व होर्ची निवासी महिलाएं ऑटो से अवागढ़ में चल रहे भोले बाबा सत्संग में शामिल होने गई थीं। रविवार शाम वहां से वापस लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गदनपुर के पास कार से टकराकर ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार 45 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ महिलाएं घायल हुई हैं।

विज्ञापन


निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव कुवंरपुर निवासी 45 वर्षीय कुसुमा गांव की सुनीता, रेखा, पूजा, कीर्ती, मीना, होर्ची निवासी विजय कुमारी व रामकली और एक अन्य महिला रविवार सुबह अवागढ़ कस्बे में भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने गई थीं। वहां से शाम के समय सभी ऑटो से वापस आ रहे थे। इस दौरान आगरा रोड पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर के पास एक कार ने ऑटो को कट मार दिया।

विज्ञापन

मच गई चीख-पुकार 

ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि कार व ऑटो की भिड़ंत में एक महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed