फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Audio of Tundla Tehsil's Babu taking bribe goes viral

टूंडला तहसील के बाबू का रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल

Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Audio of Tundla Tehsil's Babu taking bribe goes viral
टूंडला (फिरोजाबाद)। तहसील के एक बाबू का शनिवार को चपरासी की नौकरी लगवाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो वायरल को संज्ञान में लेकर एसडीएम ने तहसील के बाबू के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

तहसील के एक बाबू का शनिवार को रिश्वत का ऑडियो वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में तहसील का बड़ा बाबू (डब्ल्यूवीएन) व सीजनल संग्रह सेवक के बीच नमस्कार से बात शुरू होती है। ऑडियो वायरल में संग्रह सेवक कहता है कि उसने उसे 10 हजार तो दे दिए हैं। अब पांच हजार रुपये के लिए उसने पत्नी की कमरधनी गिरवी रखकर पैसे दिए है। शेष पैसे भी शीघ्र दे देगा। इससे क्लर्क कहता है कि मैडम उससे खुश हैं। उसने मैडम से पूछ लिया है। मौज करो।
विज्ञापन

संग्रह सेवक कहता है कि वह तंगी में है। बच्चों की स्कूल फीस नहीं दे पा रहा है। इस पर बाबू कहता है कि तनख्वाह मिल जाए तब अपने जेवर छुड़ा लेना। नौकरी पर लगा रहेगा तो सारे काम हो जाएंगे। कर्मचारी पूछता है कि उसने पासबुक तो ली नहीं। इस पर बाबू कहता है कि पासबुक और आधार कार्ड की छायाप्रति कलक्ट्रेट पर वेतन लगाने वाले कठेरिया को दे आना। एसीआरए कठेरिया जो वेतन बनाता है। अब तुम आराम से काम करो। मैडम की सेवा कर मेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल ऑडियो के साथ डीएम के नाम शिकायती पत्र भी हुआ वायरल
टूंडला। वायरल ऑडियो के साथ ही डीएम के नाम शिकायतीपत्र वायरल हुआ है। आगरा के बरहन निवासी सौदान सिंह ने डीएम से की शिकायत में लिखा है कि वह गत छह जून 1989 को सीजनल संग्रह सेवक (चपरासी) के पर पर नियुक्त हुआ था। तभी से वह टूंडला तहसील में सेवाएं दे रहा है।

सितंबर माह में संबद्ध प्रशासनिक अधिकारी (क्लर्क) के रूप में कार्यरत बाबू ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसने उसके स्थान पर महेश नामक व्यक्ति को रुपये लेकर नौकरी पर रख लिया गया। इसकी शिकायत उसने एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों से भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। माना जा रहा है कि वायरल ऑडियो सौदान सिंह ने ही वायरल की है।
वायरल ऑडियो सुनी है। मामले की जांच के लिए तहसीलदार को नामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. बुशरा बानो
एसडीएम, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed