{"_id":"624e774151a97f7ae87c8a3f","slug":"audio-of-appeal-not-to-shop-in-sindhi-market-on-eid-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ईद पर सिंधी बाजार में खरीदारी नहीं करने की अपील का ऑडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ईद पर सिंधी बाजार में खरीदारी नहीं करने की अपील का ऑडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 07 Apr 2022 11:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:02 AM IST
सार
ईद पर सिंधी बाजार के दुकानदारों से खरीदारी नहीं करने की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी सिटी को ज्ञापन दिया है। माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
आगरा का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि थाना एमएम गेट क्षेत्र स्थित गुड़ की मंडी स्थित इमली वाली मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज के विरोध पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर ऑडियो क्लिप डालकर सिंधी बाजार के दुकानदारों से खरीदारी नहीं करने की अपील की गई है। इस संबंध में एसपी सिटी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गुड़ की मंडी स्थित इमली वाली मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज होती थी। इसके संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। सोमवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। इसकी जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। बातचीत के लिए सैयद इरफान सलीम सहित अन्य लोग आए थे। उन्होंने कहा था कि कई साल से यहां नमाज होती आ रही है। स्थानीय व्यापारी भी अपनी सहमति से बाजार बंद रखते हैं। यहां सिर्फ रमजान में पांचवें रोजे तक नमाज होती है। रास्ता बाधित नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार को किंग्स ब्रदर्स नाम के ग्रुप पर गुड़ की मंडी में पहुंचे पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य लोगों के फोटो डाले गए। इसके साथ ही एक ऑडियो क्लिप भी डाली गई है। इसमें सिंधी बाजार के व्यापारियों से ईद पर खरीदारी नहीं करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर ने एसपी सिटी को ज्ञापन दिया। इस तरह के संदेश वायरल करने को माहौल खराब करने की साजिश बताया। कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन