फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted robbery with government advocate, injured by gunshot

शासकीय अधिवक्ता के साथ लूट का प्रयास, तमंचा प्रहार कर किया घायल

Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attempted robbery with government advocate, injured by gunshot
घायल शासकीय अधिवक्ता प्रिय प्रताप सिंह - फोटो : TUNDLA
टूंडला। घर के बाहर टहल रहे शासकीय अधिवक्ता से बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध पर तमंचा मारकर घायल कर दिया। घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंची भीड़ ने तीन बदमाशों को दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन

नगर के गांधीपुरम कालोनी निवासी प्रियप्रताप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह फिरोजाबाद न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता हैं। रविवार रात आठ बजे करीब घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर आए आधा दर्जन बदमाशोें ने उनके गले में पड़ी चेन को लूटने का प्रयास किया। तभी अधिवक्ता ने बचाव करते हुए बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर पत्थर आदि से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर लोग उधर आए तो भागते बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने भागते तीन बदमाशों को दबोच लिया तथा मारपीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आशीष, अभिषेक, नीरज निवासी गांव मोहम्मदाबाद, प्रदीप, प्रभात व तीन अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी आशीष, अभिषेक, नीरज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed