फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted robbery in Pratap Nagar Colony

पाश कालोनी प्रताप नगर में डकैती का प्रयास

Sun, 01 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 01 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
पॉश कालोनी प्रताप नगर में शनिवार को नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी के घर में दिनदहाड़े धावा बोल दिया। व्यवसायी की मां और पुत्रवधू को बंधक बना लिया। इसी बीच मौका पाकर नौकरानी ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया। लोगों को जुटते देख बदमाशों हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रताप नगर निवासी मोहनलाल का हींग की मंडी में शू केमिकल का व्यवसाय है। घर में उनकी मां राधिका देवी, पत्नी शीला, बेटा सुनील, बहू और भाई रमेश रहता है। शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे रमेश और सुनील प्रतिष्ठान पर चले गए। मोहनलाल और शीला देवी भी घर से बाहर थीं। तकरीबन 11.45 बजे पांच बदमाश कोठी में घुस आए। दो बदमाश पोर्च में हथियार लेकर खड़े रहे, जबकि तीन ड्राइंग रूम में घुसे और राधिका को बंधक बना लिया। रमेश की पत्नी किचिन से बाहर आईं तो उन्हें पकड़ लिया। नौकरानी पूनम के साथ मारपीट कर की। इसी बीच दूसरी नौकरानी जमुना छत पर पहुंची और गेट बंद कर लिया। इसके बाद शोर मचाने लगी। तभी सीमा ने भी साहस दिखाया और भतीजे के कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उधर, जमुना का शोर सुनकर पड़ोसी जुटने लगे। बदमाशों के पैर उखड़ गए। वे हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर जगदीशपुरा थाने की पुलिस मौके पहुंच गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
सात लोगों की मौजूदगी का नहीं था अंदाजा
सीमा ने बताया कि बदमाश बार-बार उन्हें चुप रहने के लिए बोल रहे थे। बदमाशों को अंदाजा नहीं था कि घर में सात लोग मौजूद हैं। बदमाशों की उम्र 30-35 वर्ष के करीब रही होगी। वह उन्हें आंटी कह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बदमाशों ने अपने वाहन दूर खड़े किए होंगे। वो पैदल कालोनी के पार्क की तरफ जाते हुए दिखे थे। ऐसे में उनके साथ और भी बदमाशों के होने का अंदेशा है। कालोनी में पहले भी वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed