फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted rape by taking him to the field on the strength of a gun

महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape by taking him to the field on the strength of a gun
मैनपुरी। गांव धारऊ के पास महिला को तमंचा के बल पर खेत में ले जाकर आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। कुरावली निवासी पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला रविवार को शहर स्थित नवीन मंडी आई थी। करीब 11 बजे वह टेंपो में बैठ कर देवी रोड की ओर जा रही थी। आरोप है ज्योति तिराहा के पास टेंपो में नगला मूले निवासी रेशम सिंह व उसका साला धर्मेंद्र आकर बैठ गये। कुछ आगे चलने के बाद दोनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। परेशान होकर धारऊ के पास महिला टेंपो से उतर गई। दोनों आरोपी भी पीछे से उतर गए।
विज्ञापन

रेशम ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगाया और सरसों के खेत पर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई, इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर आसपास स्थित लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed