फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kill married woman by making her consume a poisonous substance; hospitalized.

Agra News: जहरीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता को मार डालने की कोशिश, भर्ती

Sat, 22 Aug 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman by making her consume a poisonous substance; hospitalized.
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। विवाहिता के भाई ने पति विवेक कश्यप समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वाटरवर्क्स क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2 जुलाई 2017 को बोदला के विवेक कश्यप के साथ हुई थी। पति, सास सरोज, ससुर शिवचरन और देवर अभिषेक अतिरिक्त दहेज की मांग कर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि विवेक के धूलियागंज निवासी महिला से शादी से पहले से संबंध थे। 19 जुलाई 2026 को महिला से मिलने जाने का विरोध करने पर बहन को पीटा गया। सूचना पर पहुंचे भाइयों से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

बाद में पुलिस के सामने समझौते के बाद 8 अगस्त को बहन को पति के साथ भेज दिया गया। 18 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे किरन को ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने और जबरन जहर पिलाने की बात बताई। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed