फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attackers shot pregnant woman and her husband after dispute in agra

Agra: बिजली की केबल डालने से रोकने पर हमला, आरोपियों ने गर्भवती महिला और उसके पति को मारी गोली

Mon, 25 Jul 2022 10:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jul 2022 10:53 PM IST
सार

 ट्रांसफार्मर से विद्युत केबल डालने से रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला के सिर में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है। उसका पति भी घायल है।  

विज्ञापन
attackers shot pregnant woman and her husband after dispute in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव गढ़ी राठौर में सोमवार रात को ट्रांसफॉर्मर से बिजली की केबल डालने को लेकर गांव के दो लोगों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे के घर में घुसकर हमला बोल दिया। फायरिंग भी कर दी। इसमें दंपती गोली लगने से घायल हो गए। चार अन्य को भी चोट आई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी रही। 

विज्ञापन


गांव गढ़ी राठौर निवासी राजू की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उसके घर के सामने बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गांव के ही रहने वाले रविंद्र सिंह का घर के पास ही मुर्गी फार्म है। सोमवार रात तकरीबन आठ बजे रविंद्र ट्रांसफॉर्मर से बिजली की केबल फार्म तक डाल रहा था, तभी राजू घर से निकल आया। उसने केबल डालने से मना किया। कहा कि जेई के आने के बाद ही केबल डाली जाएगी। 

विज्ञापन

20-25 लोगों ने बोला हमला

यह बात रविंद्र को बुरी लग गई। वह गालीगलौज करने लगा। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। गांव के लोगों के आने पर विवाद खत्म हो गया। राजू अपने घर में आ गया। आरोप है कि रविंद्र ने अपने 20 से 25 साथियों को बुला लिया। उन्होंने लाठी-डंडे से राजू के घर पर हमला बोल दिया। फायरिंग कर दी। एक गोली राजू के चेहरे के पास लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी पत्नी राखी (25) बचाने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला के सिर में लगी गोली

रविंद्र ने एक और फायर कर दिया। राखी के सिर में गोली लगने से घायल हो गई। वह छह महीने गर्भवती है। घटना से चीख-पुकार मच गई। राजू के परिवार के कन्हैया लाल, सोनम, नरेंद्र और विष्णु आ गए। हमलावरों ने उनको भी पीटा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए। इस पर आरोपी भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा। राखी की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात परिजनों ने घर में मारपीट, जानलेवा हमला, लूट का आरोप लगाया। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से केबल डालने को लेकर विवाद हुआ था। गोली लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed