{"_id":"634cfbdc7a461f1c7d76f6b9","slug":"attack-on-indian-student-in-australia-rohit-reached-delhi-will-go-to-sydney-today-to-look-after-brother-shubha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: भाई शुभम की देखरेख के लिए सिडनी रवाना हुआ रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: भाई शुभम की देखरेख के लिए सिडनी रवाना हुआ रोहित
Mon, 17 Oct 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:23 PM IST
सार
रामनिवास ने कहा कि वह भी बेटे के पास जाना चाहते हैं। इसके लिए उनका और पत्नी कुसुम का भी तत्काल में पासपोर्ट और वीजा बनवाया जाए। उन्हें भी सरकारी खर्च पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए, जिससे वो बेटे की सही तरीके से इलाज और देखभाल कर सकें।
विज्ञापन
छात्र शुभम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में जानलेवा हमले में घायल शुभम गर्ग की देखभाल के लिए उनका छोटा भाई रोहित रविवार को दिल्ली पहुंच गया। वह सोमवार को सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया जाएगा। टिकट कन्फर्म हो गई है। अब माता-पिता भी सरकारी खर्चे पर बेटे के पास जाने की गुहार लगा रहे हैं।
किरावली के पैठ गली निवासी शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि बेटा ऑस्ट्रेलिया में शोध करने के लिए एक सितंबर को गया था। 6 अक्तूबर को मकान का किराया देने के लिए एटीएम से 800 डॉलर निकालने के बाद लौट रहा था। रास्ते में लूट के इरादे से उसे रोका गया। चाकू से 11 वार कर गंभीर घायल कर दिया। छोटे बेटे रोहित का वीजा बनवाने में सभी का सहयोग मिला। मल्टीपल वीजा बन गया है। सोमवार की टिकट कन्फर्म हो गई थी, जिसके बाद आज सुबह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया। ऑस्ट्रेलिया में उसे कुछ लोग सहयोग करेंगे, जिससे वह भाई के पास पहुंच जाएगा। उधर, रविवार को भी परिवार से मिलने वालों का तांता लगा रहा।

हमें सरकारी खर्चे पर भेजा जाए
रामनिवास ने कहा कि वह भी बेटे के पास जाना चाहते हैं। इसके लिए उनका और पत्नी कुसुम का भी तत्काल में पासपोर्ट और वीजा बनवाया जाए। उन्हें भी सरकारी खर्च पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए, जिससे वो बेटे की सही तरीके से इलाज और देखभाल कर सकें। वह प्रशासन से यह मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन