फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on e-rickshaw driver's house attackers opened fire two people injured

Agra: ई-रिक्शा चालक के घर पर हमला, हमलावरों ने की फायरिंग...दो लोग हुए घायल

Sat, 20 Jul 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 10:10 AM IST
सार

ई-रिक्शा चालक का ओवरटेक करने को लेकर ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ मिलकर  ई-रिक्शा चालक के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी हो गई। 
 

विज्ञापन
Attack on e-rickshaw driver's house attackers opened fire two people injured
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दाैला स्थित अब्बास नगर में शुक्रवार की रात ओवरटेक करने में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर चालक में विवाद हो गया। ट्रैक्टर चालक नेत्रपाल और उसके पक्ष के साथियों ने साबिर पक्ष पर हमला बोला। परिजन से मारपीट की। घटना से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन


अब्बास नगर निवासी ई-रिक्शा चालक साबिर यमुना ब्रिज गोदाम पर खड़ा था। परिजन ने बताया कि गढ़ी चांदनी निवासी नेत्रपाल ट्रैक्टर लेकर निकल रहा था। ओवरटेक करने पर दोनों में विवाद हो गया। शाम सात बजे साबिर के घर लौटते समय नेत्रपाल पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर पीटा। जानकारी होने पर भतीजा सोनू साबिर काे घायल हालत में घर ले आया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद ही नेत्रपाल ने दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ साबिर के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट में घायल चांद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि विवाद ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed