फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Agra Police Team In Dholpur One Woman Injured In Firing

हमला: धौलपुर में दबिश के दौरान आगरा पुलिस को घेरा, गोली लगने से महिला हुई घायल  

Sat, 15 May 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:24 AM IST
सार

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि गिरधारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। शुक्रवार को उसकी लोकेशन पता चल गई। इस पर पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। इनमें थाना एत्माद्दौला, खेरागढ़ पुलिस के साथ एसओजी शामिल थी।
 

विज्ञापन
Attack On Agra Police Team In Dholpur One Woman Injured In Firing
धौलपुर में पुलिस पर हुए हमले के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के थाना कंचनपुर स्थित गांव कछपुरा में गो तस्कर के साथियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस ने बचाव में गोली चला दी, जिससे गोली लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस की एक टीम ग्रामीणों से बचकर 25 हजार के इनामी सहित चार को आगरा लेकर निकल गई, जबकि दूसरी टीम के दरोगा सहित पांच को स्थानीय थाने में बैठा लिया गया। इसकी जानकारी पर रात में एसएसपी मुनिराज जी धौलपुर पहुंच गए। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की जा रही थी। 

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आठ मई को एसओजी और थाना पुलिस ने गो तस्करों के गैंग से जुड़े नौ सदस्य गिरफ्तार किए थे। यह गैंग राजस्थान से गोवंश को लेकर आते थे। इसके बाद बिहार बेचने के लिए ले जाते थे। गोवंश को लाने का काम वहां का गिरधारी करता था। वह भाट जाति के लोगों को रुपये देकर गोवंश लाता था। गो तस्करों से पूछताछ के बाद गिरधारी के अलावा मुन्ना का भी नाम आया था। गिरधारी पर चार दिन पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि गिरधारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। शुक्रवार को उसकी लोकेशन पता चल गई। इस पर पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। इनमें थाना एत्माद्दौला, खेरागढ़ पुलिस के साथ एसओजी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस की तीनों टीमों ने दबिश देकर गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में उसके कई साथियों के नाम सामने आए। उनके धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने गांव कछपुरा में दबिश दी। गिरधारी के साथी रामेश्वर सहित तीन और पकड़ लिए। पुलिस टीम चारों को लेकर आने लगी। तभी आरोपियों के परिवार की महिलाएं और अन्य लोग एकजुट हो गए। पुलिस टीमों की घेराबंदी कर ली गई।

उन्होंने पुलिस से खींचतान शुरू कर दी। आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। वर्दी भी खींचने लगे। इस दौरान शोर मचाया कि पुलिस की वर्दी में बदमाश आ गए हैं। जान बचाने के लिए एक दरोगा ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। गोली एक महिला के कान के पास जा लगी। वह गिर पड़ी। महिला के लहूलुहान होने पर लोग उग्र हो गए। पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर गांव से बाहर निकली। 

कंचनपुर थाना में बैठाए पुलिस कर्मी
उधर, ग्रामीणों ने वर्दीधारी बदमाशों द्वारा अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इस पर थाना कंचनपुर की पुलिस आ गई। आगरा पुलिस की एक टीम चारों आरोपियों को लेकर आने लगी। दूसरी टीम के एक दरोगा और चार सिपाही थाना कंचनपुर में घटना की जानकारी देने पहुंच गए। राजस्थान पुलिस भी आ गई। प्राइवेट बोलेरो में सवार पुलिसकर्मियों को रोक लिया। उन्हें थाने में ही बैठा लिया। इनमें एसआई हरिओम, हेड कांस्टेबल सुभाष, सिपाही रविंद्र, सचिन और धर्मेंद्र थे। थाने में पुलिसकर्मियों को बैठाने की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी धौलपुर पहुंच गए। वह देर रात धौलपुर के एसएसपी से वार्ता कर रहे थे। 

महिला की हालत गंभीर 
पुलिस की गोली लगने से घायल महिला महादेवी है। उसको स्थानीय थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। 

ये भी पढ़ें- मथुरा में कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से पांच की मौत, 474 नए पॉजिटिव केस, जानिए कहां मिले नए मरीज

ये भी पढें- आत्मघाती कदम: कासगंज में दंपती ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदलीं ईद की खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed