फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Corona Virus Update 14 May Five Died Due To Covis And 474 New Positive Found

मथुरा में कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से पांच की मौत, 474 नए पॉजिटिव केस, जानिए कहां मिले नए मरीज

Sat, 15 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:20 AM IST
सार

मथुरा जनपद में 18,892 कुल पॉजिटिव मरीज हैं, अब तक 15,558 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 236 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 310 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब सक्रिय केस 3098 हो गए हैं।

विज्ञापन
Mathura Corona Virus Update 14 May Five Died Due To Covis And 474 New Positive Found
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मथुरा में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें मांट के बिजौली के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। वहीं सीएचसी मांट क्षेत्र में 20 लोगों की शनिवार को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधान पिछले कई दिनों से बीमार थे, उनकी एन्टीजन जांच में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी पुन: कोरोना जांच की गई पर कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इधर केडी मेडिकल कालेज में दो संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि केएम मेडिकल कालेज में भी दो लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार शहर के साथ ग्रामीण अंचल की ओर बढ़ रही है। जनपद में कोरोना संक्रमण के 474 मामले सामने आए हैं। इनमें मथुरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण के 167 मामले सामने आए हैं, जबकि बलदेव व उससे लगे गावों में 37, चौमुंहा के गांव अकबरपुर, आझई, सैनवा, कौंकेरा, नौगांव, पिल्होरा, जैंत, पसोली, सेही में 31 संक्रमण के मामले मिले है। वृंदावन और समीपवर्ती ग्रामीण अंचल में 36, छाता के गांव खानपुर, तरोली, रनवारी, बहरावली, फालैन, में 26 मामले मिले है, वही शेरगढ़, फरह, मर्गोरा, रसूलपुर, राधाकुंड, मांट, बरसाना, टाउनशिप, गोकुल, नंदगांव, कोसीकला, नौहझील, राया में भी मामला सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15558 संक्रमित हुए डिस्चार्ज
संक्रमण से सही होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा जनपद में कोविड-19 के कुल 18892  में से 15558 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 310 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 3098 सक्रिय केस हैं।

उन्होंने बताया कि 468 नए कोरोना पॉजिटिव लोग निकले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों के कोविड-19 के केसों में कमी आई है। कहा कि इसी प्रकार से स्वास्थ्य विभाग अधिकारी तथा जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना को हराने में कामयाबी मिलेगी।

हादसे ने छीनीं खुशियां: पलक झपकते ही टूट गए दुल्हन के सपने, सुध-बुध खाई, नहीं उठी डोली
आत्मघाती कदम: कासगंज में दंपती ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदलीं ईद की खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed