फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Commits Suicide Consuming Poison At Eid

आत्मघाती कदम: कासगंज में दंपती ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदलीं ईद की खुशियां

Sat, 15 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:21 AM IST
सार

आजम की शादी छह माह पूर्व गंजडुंडवारा के गांव समसपुर निवासी खुशनसीब से हुई थी। 

विज्ञापन
Couple Commits Suicide Consuming Poison At Eid
कासगंज में दंपति ने खाया जहर दी जान: खुशनसीब और आजम के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोलना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल निवासी आजम की शादी छह माह पूर्व गंजडुंडवारा के गांव समसपुर निवासी खुशनसीब से हुई थी। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मायके में रह रही खुशनसीब और ससुराल में रह रहे उसके पति आजम ने जहर खा लिया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंचे। दंपति को उपचार के लिए भेजा।

विज्ञापन


गंजडुंडवारा के निजी चिकित्सालय में पहुंचने से पहले ही खुशनसीब ने दम तोड़ दिया, जबकि आजम को उपचार के लिए कासगंज के चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि पति पत्नी के बीच शुक्रवार सुबह किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी के चलते दोनों ने जहर खा लिया। गंजडुंडवारा पुलिस ने पत्नी खुशनसीब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ढोलना थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने भरसौली जंगल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आजम परिजनों की ओर दी गई तहरीर के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी पक्ष की ओर से गंजडुंडवारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि पति पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में मृतक के पिता शाकिर ने स्पष्ट किया है कि उनका बेटा शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के साथ गांव समसपुर में ही रह रहा था। आपसी विवाद के चलते दोनों ने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Couple Commits Suicide Consuming Poison At Eid
कासगंज में दंपति के जहर खाकर जान देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मातम में बदलीं ईद खुशियां
ईद का चांद दिखाई देने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग पर्व की खुशियों में मशगूल थे। इन खुशियों में गांव समसपुर की की खुशनसीब और गांव भरसौली जंगल के आजम का परिवार भी शामिल था। लेकिन दोनों ही परिवारों में शुक्रवार की सुबह मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। आपसी विवाद में खुशनसीब और आजम ने जहर खा लिया। उसके बाद तो जैसे ही दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। 
 
ससुराल में ही थी ननिहाल
गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि आजम की ससुराल भी समसपुर में थी और ननिहाल भी। वह अधिकतर ससुराल में रहता था और कभी कभी ननिहाल भी चला जाता था। आजम की पत्नी अपने वृद्ध पिता के पास रहती थी, जबकि उसका भाई अलग रहता था। खुशनसीब के परिवार से कोई प्रार्थना पत्र मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  

गांव समसपुर में दंपती ने जहर का खा लिया। इससे दोनों की जान चली गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना का कारण आप आपसी विवाद बताया गया है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि मामले की गहनता से जांच करें। - मनोज सोनकर, एसपी।


ये भी पढ़ें- 
हादसे ने छीनीं खुशियां: फिरोजाबाद में पेड़ से टकराई कार, चार बरातियों की मौत, दूल्हा घायल

हादसे ने छीनीं खुशियां: पलक झपकते ही टूट गए दुल्हन के सपने, सुध-बुध खाई, नहीं उठी डोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed