फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attachment of property of three accused of stealing and selling stolen vehicles in Mathura

Mathura: चोरी के वाहन काटकर बेचने और ठगी करने के तीन आरोपियों की 47.73 लाख की संपत्ति कुर्क

Sun, 22 May 2022 08:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 May 2022 08:33 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन ने कोसी एवं नगला सिरौली पहुंचकर मुनादी कराई। इसके साथ ही कब्जे में लिए गए आरोपियों के मकान, पुश्तैनी जमीन की खरीद फरोख्त पर भी रोक लगा दी। 

विज्ञापन
Attachment of property of three accused of stealing and selling stolen vehicles in Mathura
कोसीकलां थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में चोरी के वाहनों को काटकर और ओएलएक्स पर सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी कोसीकलां निवासी नसीम, नगला सिरौली के शाहरुख, वसीम की करीब 48 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।

विज्ञापन

  
रविवार को कोसी एवं नगला सिरौली पहुंचकर पुलिस प्रशासन ने मुनादी कराई। इसके साथ ही कब्जे में लिए गए मकान, पुश्तैनी जमीन की खरीद फरोख्त पर भी रोक लगा दी। गैंगस्टर के आरोपी नसीम निवासी काशीराम आवास के पास, कोसीकलां और शाहरुख, वसीम निवासी नगला सिरौली की अवैध संपत्ति को एसडीएम कमलेश गोयल ने सीओ वरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

 

इन संपत्तियों को किया गया कुर्क 

सीओ ने बताया कि नदीम ने अवैध संपत्ति अर्जित करके मां हमीदन के नाम से 34 वर्गमीटर मोहल्ला तेलीपाड़ा, खरौटद्वार, तालाबशाही में दो मंजिला मकान की अनुमानित कीमत 9 लाख 73 हजार, शाहरुख के गांव में 220 वर्गमीटर में बने दो मंजिल पक्के भवन अनुमानित कीमत 26 लाख 99 हजार तथा वसीम ने अवैध संपत्ति अर्जित करके पिता आसीन की 80 वर्ग मीटर पुश्तैनी जमीन पर वर्ष 2019 में एक मंजिल भवन अनुमानित लागत 10 लाख 99 हजार रुपये को भी कब्जे में ले लिया है। जिसकी कुल कीमत 47 लाख 73 हजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने संपत्ति का रिसीवर छाता एसडीएम को नियुक्त किया है। एसडीएम ने धारा 14 (ए) अंतर्गत गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत डीएम के आदेश के अनुपालन में अवैध संपत्ति को कब्जे में ले लिया है।

कहां से आई इतनी संपत्ति, होगी जांच : सीओ

सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि नसीम चोरी किए वाहनों काटकर बेचने, शाहरुख, वसीम सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने पर लोगों से लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा कर गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। एसडीएम के साथ पहुंचकर तीनों की कुर्क हुई संपत्ति को गिरोहबंद कर लिया गया है। इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की गई है, इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपत्ति की खरीद फरोख्त पर रोक

एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया कि ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इस संबंध में मुनादी करा दी गई है। जिसमें ऐलान किया गया है कि नसीम, शाहरुख, वसीम के नाम पर मकान, वाहन, कृषि भूमि समेत अन्य वस्तुओं की कोई खरीद फरोख्त नहीं हो सकेगी। तीन माह में यदि आरोपी संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दे पाते हैं तो आगे की कार्रवाई जाएगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed