फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATM Loot case Support is being taken by teams of neighboring districts for disclosures

Etah: एटीएम लूटकांड में पुलिस खाली हाथ, खुलासे के लिए पड़ोसी जिलों की टीमों का लिया जा रहा सहारा

Mon, 07 Nov 2022 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 07:13 PM IST
सार

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पड़ोसी जिले आगरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद में भी टीमें बनाई गई हैं। ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
ATM Loot case Support is being taken by teams of neighboring districts for disclosures
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में एटीएम काटकर 26 लाख नकदी ले जाने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। स्थानीय पुलिस की सात टीमें चोरी का खुलासा करने के लिए काम कर रही हैं। लेकिन ठोस सबूत हाथ नहीं लग सके हैं। अब पड़ोसी जिलों की टीमों को भी खुलासे के लिए लगाया गया। जो अपने-अपने क्षेत्रों में पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। 

विज्ञापन

यहां की है घटना 

शहर के मोहल्ला अरुणा नगर स्थित जीटी रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर एक नवंबर की रात 26 लाख पांच हजार रुपये उड़ाने की वारदात पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। एडीजी आगरा और डीआईजी अलीगढ़ इसमें पल-पल की खबर रख रहे हैं। इसके बाद भी मामला नहीं खुल पा रहा है। अब पड़ोसी जिला आगरा में बनाई गई टीम राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर के बदमाशों सहित जिले के अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

विज्ञापन

चंबल पर फिरोजाबाद टीम की नजर 

वहीं मैनपुरी में तैयार की गई टीम फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया व कानपुर को देख रही है। फिरोजाबाद को चंबल का जिम्मा सौंपा गया है। ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पड़ोसी जिले आगरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद में भी टीमें बनाई गई हैं। ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके। अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है, प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed