आज कासगंज पहुंचेगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, हरि की पैड़ी में होगा विसर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश आज को कासगंज में पहुंचेगा। सोरों हरि की पैड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। कार्यक्रम के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं। बाहरी जनपदों से भी पुलिस के अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सोरों हरि की पैड़ी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
जिला पुलिस के अलावा बाहरी जिले से 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 7 क्षेत्राधिकारी, 10 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 30 एचसीपी, 150 आरक्षी, एक ट्रैफिक उपनिरीक्षक, 10 हैड कांस्टेबल ट्रैफिक, 20 आरक्षी ट्रैफिक पुलिस, 50 महिला आरक्षी, 3 कंपनी पीएसी, 3 फायर टेंडर को तैनाती दी गई है। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समापन तक बाहरी जनपदों का पुलिस बल तैनात रहेगा।
रूट किया डायवर्ट
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत बरेली, कासगंज, एटा की ओर से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कछला पुल से पहले रोक दिया जाएगा।
इसके साथ ही रोडवेज व अन्य छोटे वाहनों को सोरों से सहावर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर की सीमा से 10 किलोमीटर पहले ही रोका जाएगा। छोटे वाहनों को परिवर्तित रूट से भेजा जाएगा।