फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asyoli, goverment land inspection

अस्यौली पहुंचे तहसीलदार, बारिश के चलते खाली नहीं हो सकी भूमि

Thu, 22 Sep 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:19 AM IST
सार

विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत अस्यौली में तालाब की सौ एकड़ भूमि पर कब्जा है।अमर उजाला ने बुधवार को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।उन्होंने संबंधित भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही किसानों के अभिलेख भी देखे।

विज्ञापन
asyoli, goverment land inspection
21एमएनपी-28-अस्योली में पहुंचे तहसीलदार और लेखपाल जांच करते हुए - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी। विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत अस्यौली में तालाब की सौ एकड़ भूमि पर कब्जा है। अमर उजाला ने बुधवार को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने संबंधित भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही किसानों के अभिलेख भी देखे। हालांकि बारिश के चलते भूमि खाली नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अस्यौली निवासी गिरीश चंद्र आदि ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि गांव में सौ एकड़ भूमि तालाब के नाम दर्ज है। इस भूमि के गलत तरीके से पट्टे कर दिए गए। इसे 2011 में तत्कालीन डीएम ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद भी अब तक भूमि खाली नहीं हो सकी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को ही तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह क्षेत्रीय लेखपाल मनीष कुमार के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ भूमि में वर्तमान में तालाब है तो वहीं कुछ भूमि खाली पड़ी है, जबकि अधिकांश भूमि पर धान की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे कब्जे जो उच्च न्यायालय के स्थगन के आदेश से बाध्य नहीं को खाली कराने के निर्देश दिए। इसके लिए ट्रैक्टर और जेसीबी भी मंगाए गए। लेकिन इसी दौरान बारिश होने लगी, जिसके कारण फसलों को नहीं जुतवाया जा सका। इस दौरान तहसीलदार सदर ने ग्रामीणों का पक्ष भी सुना। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास स्थगन आदेश है वह प्रस्तुत करें। अन्यथा जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए फसल को जुतवा दिया जाएगा। तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह ने बताया कि बारिश के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं वर्तमान में किसान सम्मान निधि की भूमि मैपिंग के कार्य में लेखपाल और कानूनगो लगे हैं। जल्द ही दोबारा टीम ले जाकर गांव में जमीन खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed