{"_id":"5fedcbea8ebc3e3eae6eeee3","slug":"asthma-mainpuri-news-agr4743183192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थमा से पीड़ि दो और कोल्ड डायरिया से पीड़ित एक मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थमा से पीड़ि दो और कोल्ड डायरिया से पीड़ित एक मरीज ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अस्थमा और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा से पीड़ित दो और कोल्ड डायरिया से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। सात अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में अस्थमा, कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित आठ मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी लालाराम की 65 वर्षीय पत्नी रामबेटी को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की शिकायत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
भोगांव के आदर्श नगर निवासी 63 वर्षीय निरोत्तम दास को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला रघुराजपुरी निवासी 80 वर्षीय विजयपाल सिंह को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी।
विज्ञापन
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि दो मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे एक की उपचार के दौरान मौत हुई है।