फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   assistant sales manager of insurance company was beaten to death In Agra

आगरा: बीमा कंपनी के सहायक सेल्स मैनेजर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, रंजिश की ये वजह आई सामने

Mon, 14 Feb 2022 09:33 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि प्रशांत तीन बहनों में अकेला भाई था। मां अभा सक्सेना हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और बहन रोये जा रही थीं। उन्हें रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे थे। परिवार वाले समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके बेटे की हत्या क्यों कर दी गई।

विज्ञापन
assistant sales manager of insurance company was beaten to death In Agra
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सदर के देवरी रोड में निजी बीमा कंपनी के सहायक सेल्स मैनेजर (एएसएम) प्रशांत सक्सेना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार को हुई। सोमवार को इलाज के दौरान मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के पीछे रंजिश बताई गई है।

विज्ञापन


प्रशांत सक्सेना रामविहार कालोनी, देवरी रोड का रहने वाला था। उनके पिता रवि सक्सेना 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत हैं। प्रशांत के जीजा अवनीश ने बताया कि साला प्रशांत सक्सेना एक निजी बैंक की बीमा शाखा में कार्यरत था। 12 फरवरी की शाम चार बजे वह घर का सामान लेने बाजार गया था। रास्ते में हनी बघेल और उसके दो साथी ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि वह अपने साथ बेसबॉल का बैट और हाकी लेकर आए थे। प्रशांत की बैट से पिटाई की। उसके सिर में ताबड़तोड़ प्रहार किए। इतना पीटा कि बैट भी टूट गया। मारपीट होता देखकर जुटे लोगों ने हनी बघेल को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रशांत को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत होने पर सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम को प्रशांत की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात नहीं करने से मान रहे थे रंजिश
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि विवेचना में पता चला कि प्रशांत सक्सेना की दो महीने पहले नौकरी लगी थी। आरोपी हनी बघेल उससे बात करता था। मगर, नौकरी लगने के बाद प्रशांत उनसे बात नहीं करता। इससे वो रंजिश मान रहा था। इस पर ही घटना वाले दिन वह साथी के साथ आया। बेसबॉल बैट से उसके सिर में प्रहार किए। शाम तकरीबन चार बजे प्रशांत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। अब मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। हनी बघेल हिरासत में है। उसे मंगलवार को कोर्ट में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed