फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistant professor of Galgotia University died in a road accident

UP: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत, मां को दवा दिलाकर लौटते समय हुआ हादसा

Thu, 05 Sep 2024 06:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी के आईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर बृजमोहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो अपनी मां के अलीगढ़ से दवा दिलाकर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। 
 

विज्ञापन
Assistant professor of Galgotia University died in a road accident
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। वह अपनी मां को अलीगढ़ से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। मौत के बाद घर में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन




 

गांव सुजायतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि हमारे छोटे भाई बृजमोहन बुधवार की शाम मां राजनश्री को अलीगढ़ से दवा दिलाने के बाद बाइक पर लौट रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामसुंदर ने बताया कि हम तीन भाई हैं। मैं गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता हूं। मुझसे छोटे हरिकांत दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। जबकि सबसे छोटे भाई बृजमोहन थे, जो नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आईटी (इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी) के असिस्टेंट प्रोफेसर थे। बुधवार को मां राजनश्री की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। तो उन्होंने कहा कि अलीगढ़ ले आओ, यहां अच्छे चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराएंगे। हम लोग मां को लेकर पहुंचे और नोएडा से बृजमोहन भी आ गए। उपचार के बाद मां को लेकर हम लोग गाड़ी से घर आ रहे थे। जबकि बृजमोहन अपनी बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही बाकलपुर पर पहुंची, अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed