फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assembly coined University falsified

विधानसभा में गूंजा यूनीवर्सिटी का फर्जीवाड़ा

Sat, 27 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Assembly coined University falsified
यूजीसी ने यूनिवर्सिटियों को नए दिशा निर्देश जारी किए हैं
 फर्जीवाड़ा, घोटालों के लिए कुख्यात हो चले डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की ‘कारगुजारी’ विधानसभा में गूंजी। फीरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में यूनीवर्सिटी में हो रहे फर्जीवाड़े की पोल खोली। उन्होंने फर्जी मार्कशीट, रिजल्ट-मार्कशीट को भटकते छात्र और एजेेंसी को टेंडर देने में कमीशन के खेल की बात कही। कहा आए दिन कर्मचारियों की हड़ताल, हंगामा के बीच विश्वविद्यालय में अराजकता का माहौल है। उन्होंने सभी मामलों में अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि स्थगन प्रस्ताव के तहत विधानसभा में यूनीवर्सिटी की दुर्दशा बताई। प्रमुख सचिव विधानसभा से विश्वविद्यालय के फर्जीवाड़ों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आश्वासन समिति के भी हैं सदस्य
विधायक असीजा उप्र सरकार विधानसभा आश्वासन समिति के सदस्य हैं। बीते महीने तीन सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय का दौरा भी किया था। यहां फर्जीवाड़े, मार्कशीट-डिग्री की समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन


ये उठाएं बिंदु:
2012 से 2015 तक एक लाख छात्रों की मार्कशीट-डिग्री नहीं मिली
डिग्री-मार्कशीट सत्यापन के नाम पर विश्वविद्यालय में हजारों की वसूली,
प्रयोगात्मक परीक्षा पैनल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रुपयों की सांठगांठ
सर्वर, लैब होने के बाद भी अक्षम एजेंसी को रिजल्ट तैयार कराने का टेंडर
प्रवेश पत्र जारी करते ही एजेंसी को 90 फीसदी भुगतान कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed