फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASM slept under the influence of alcohol, rail operations came to a standstill

फिरोजाबाद : शराब के नशे में धुत होकर सो गया एएसएम, रेल परिचालन ठप

Sat, 17 Jul 2021 06:55 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 06:55 AM IST
सार

इसके चलते ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया। ट्रेनों के जहां-तहां खड़े होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे बाद (करीब दो बजे) स्टेशन अधीक्षक ने पहुंचकर रेल परिचालन शुरू कराया।

विज्ञापन
ASM slept under the influence of alcohol, rail operations came to a standstill
demo pic... - फोटो : twitter

विस्तार

कानपुर रेलखंड पर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर शराब के नशे धुत होकर सो गया। इसके चलते ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया। ट्रेनों के जहां-तहां खड़े होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे बाद (करीब दो बजे) स्टेशन अधीक्षक ने पहुंचकर रेल परिचालन शुरू कराया। इस दौरान करीब 12 मेल/एक्सप्रेस और मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। रेलवे ने एएसएम को निलंबित करते हुए उसका मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात्रि करीब 12 बजे की है। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार की लास्ट ड्यूटी थी। एएसएम ने चार्ज संभालने के बाद शराब का सेवन कर लिया। इसके साथ ही रात्रि करीब 12:15 बजे वह सो गया। इस दौरान स्टेशन के होम सिग्नल न मिलने पर ट्रेनें खड़ी हो गईं। इसके बाद एक के बाद एक अप व डाउन ट्रेनें एक के पीछे एक खड़ी होती चली गईं। काफी समय तक ट्रेनों के खड़े होने पर रेल चालकों ने टूंडला नियंत्रण कक्ष से जानकारी ली। जब नियंत्रण कक्ष ने एएसएम को फोन लगाया तो रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


बिना किसी कारण के ट्रेनों को सिग्नल न मिलने और ट्रेनों के खड़े रहने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल को भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक ने सोए एएसएम को पानी डालकर जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। ऐसे में उन्होंने खुद ही कमान संभालते हुए रात्रि दो बजे करीब रेल संचालन शुरू कराया। उन्होंने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम व रेल अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसएम को निलंबित कर टूंडला में कराया गया मेडिकल
शुक्रवार सुबह फफूंद स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने मामले की जानकारी आरपीएफ फफूंद को दी। आरपीएफ ने आरोपी स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार को मगध एक्सप्रेस से टूंडला डीटीएम जे संजय कुमार के समक्ष पेश किया। यहां से उसे रेलवे हॉस्पिटल मेडिकल के लिए भेजा दिया। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल ने बताया कि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रयागराज ने शराब के नशे में ड्यूटी करने पर सहायक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है।

ये गाड़ियां रहीं प्रभावित
इस दौरान करीब 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनों को सिग्नल न मिलने से डाउन मगध एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस सहित मालगाड़ी फफूंद एवं झींझक रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रहीं।

ऑटोमेटिक प्रणाली न होती तो होता बड़ा रेल हादसा
पिछले कुछ वर्षों में टूंडला-कानपुर रेलखंड को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से जोड़ दिया गया है। रेलवे के इंजीनियरों की मानें तो अगर यह प्रणाली रेल ट्रैक पर प्रभावी नहीं होती तो एएसएम की इस गलती से गंभीर रेल हादसा हो सकता था। रेलवे की इस हाईटेक प्रणाली से एक ट्रेन के गुजरते ही सिग्नल रेड हो जाते हैं, जिससे पीछे आने वाली ट्रेन जब तक सिग्नल ग्रीन न हो आगे नहीं जा सकती। इस ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से ही रेल हादसों पर ब्रेक लगे हैं।


एएसएम के ड्यूटी के दौरान सो जाने पर ट्रेनें प्रभावित हुई। मामले में एएसएम का मेडिकल कराते हुए चार्जसीट देकर निलंबित कर दिया गया है। मामले जांच की जा रही है।
अमित कुमार सिंह, पीआरओए एनसीआर, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed