फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asitation on jugal ghat for pure wather in yamuna river

जुगल घाट पर स्वच्छ यमुना जल के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 08 Feb 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
asitation on jugal ghat for pure wather in yamuna river
मथुरा। वृंदावन के जुगल घाट पर यमुना प्रदूषण को लेकर रेत से स्नान करते ताराचंद गोस्वामी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ मेला बैठक में अब चंद दिन बाकी हैं, लेकिन यमुना के निर्मल जल की उम्मीद अब तक कहीं नजर नहीं आ रही है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को जुगल घाट पर स्वच्छ यमुना जल के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन यमुना में अब तक स्वच्छ और निर्मल जल नहीं आया है, जबकि संतों का यहां आना शुरू हो गया है। यमुना की स्थिति इस कदर खराब है कि स्नान तो दूर आचमन भी संभव नहीं है। प्रदूषण बोर्ड के अफसर प्रशासनिक अधिकारियों को जल की शुद्धता को लेकर गुमराह कर रहे हैं। कोसी ड्रेन से सीधा गंदा पानी बहता हुआ जुगल घाट पर यमुना में मिल रहा है, जिसमें रसायनिक प्रदूषित तत्व मौजूद हैं।
विज्ञापन

डॉ. संतोष बाबा संत सुरक्षा के महासचिव ने कहा कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आ रहे हैं। मांग है कि यमुना को शुद्ध कराया जाए और नालों को रोका जाए। इस मौके पर लोकेश शर्मा, मानसी, जय हिंद शर्मा, मनोज शर्मा, नीलेश शर्मा, संत शिव शंकर दास, बाल व्यास मानस, योगेश पचौरी, मुकेश प्रधान संत सुरक्षा जिला अध्यक्ष, धर्म सिंह, राजू, अजय गुप्ता, राजेंद्र, हरेंद्र चौधरी, चंद्रपाल, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, स्वामी गिरजानंद व दीना जाटव आदि मौजूद थे।

वृंदावन, जुगल घाट पर गंदे यमुना जल को लेकर प्रदर्शन करते ताराचंद गोस्वामी व अन्य।

वृंदावन, जुगल घाट पर गंदे यमुना जल को लेकर प्रदर्शन करते ताराचंद गोस्वामी व अन्य।- फोटो : VRINDAVAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed