{"_id":"5ed2522a8ebc3e90aa5f7c08","slug":"asi-director-general-inspects-the-taj-mahal-after-storm-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एएसआई महानिदेशक ने लिया ताजमहल में नुकसान का जायजा, आंधी से टूट गई थी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई महानिदेशक ने लिया ताजमहल में नुकसान का जायजा, आंधी से टूट गई थी रेलिंग
Sat, 30 May 2020 06:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 06:56 PM IST
सार
- तेज आंधी के कारण ताजमहल को पहुंचा है नुकसान
- मुख्य मकबरे के पीछे यमुना की तरफ की रेलिंग गिर गई
विज्ञापन
एएसआई महानिदेशक ने लिया ताज में नुकसान का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आंधी के कारण विश्वदाय स्मारक ताजमहल में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दिल्ली से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की महानिदेशक वी विद्यावती शनिवार को आगरा पहुंचीं। उन्होंने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद के साथ ताज परिसर में भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया।
एएसआई महानिदेशक ने ताजमहल के मुख्य गुंबद और चमेली फर्श पर टूटी संगमरमर और लाल पत्थर की जालियों को देखा। ताजमहल के अंदर चारबाग में टूटे पेड़ों के लिए उन्होंने उद्यान शाखा के उद्यानविद को निर्देश दिए। संरक्षण शाखा को उन्होंने जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करने के लिए कहा है।
ताजमहल के पूर्वी गेट से किया प्रवेश
ताजमहल पहुंची एएसआई महानिदेशक वी. विद्यावती ने पूर्वी गेट पर फैसिलिटी सेंटर से प्रवेश किया, जहां आंधी के कारण फॉल्स सीलिंग और मेटल डिटेक्टर, टर्न स्टाइल गेटों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद उन्होंने रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक से होकर मुख्य गुंबद तक निरीक्षण किया।

उन्होंने पूर्व में आई आंधी से हुए नुकसान की भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि ताजमहल में पाड़ गिरने से मुख्य मकबरे की सफेद संगमरमर की आठ और चमेली फर्श पर रेड सैंड स्टोन की तीन जालियां टूटी हैं। जल्द ही ताज समेत सभी स्मारकों का एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करा दिया जाएगा। एएसआई महानिदेशक ने 12 मई को ही पदभार ग्रहण किया है।
दो साल में तीसरी बार पहुंचा नुकसान
दो साल में तीसरी बार आंधी से ताजमहल को नुकसान पहुंचा है। वर्ष 2018 में एक ही महीने में दो बार पिलर और पत्थर गिरे थे। दो मई को भारी नुकसान हुआ था। इससे पहले 2018 में 11 अप्रैल और दो मई को आंधी ने नुकसान पहुंचाया था। तब आंधी की रफ्तार 132 किमी. प्रति घंटा थी।
रॉयल गेट, दक्षिणी गेट के उत्तर पश्चिम गुलदस्ता पिलर टूटकर गिर गए थे। सरहिंदी बेगम, फतेहपुरी बेगम के मकबरों में भी गुलदस्ता पिलर गिरे थे। उस तूफान में फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक में भी नुकसान हुआ था। बता दें कि लॉकडाउन के कारण ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद हैं।