{"_id":"68a61311e32ba9d9b809addf","slug":"as-soon-as-the-information-was-received-from-various-villages-of-the-area-at-night-the-police-immediately-reached-the-spot-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-143596-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रात को सूचना मिलते ही तत्काल माैके पर पहुंच रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रात को सूचना मिलते ही तत्काल माैके पर पहुंच रही पुलिस
Wed, 20 Aug 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल/बरनाहल। ग्रामीण क्षेत्र में ड्रोन उड़ने, चोरों के आने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुसमरा क्षेत्र के कई गांव में ड्रोन कैमरे देखे जाने ककी चर्चाएं रहीं। कुसमरा के पुराने बस अड्डे के पास ड्रोन कैमरा देखे जाने पर लोगों ने कैमरे से उसकी तस्वीर भी ली। धर्मंगदपुर, नुनारी, नगला तारा, चतुरीपुर, कैथोली, भदेही से पुलिस के पास फोन आते रहे। पुलिस आई लेकिन नतीजा बेअसर रहा।
चर्चा यह भी रही कि कई ग्रामीणों ने तो ड्रोन के ऊपर अपने लाइसेंसी हथियारों से फायर भी किया मगर ड्रोन कैमरा गोली की पहुंच से बहुत दूर दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज कुसमरा सुग्रीव सिंह पहुंचे तो कोई ड्रोन नहीं देखने को मिला। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अफवाहों में नहीं आएं। इधर, करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मांझ में ग्रामीणों को रात के समय आसमान में कुछ उड़ता दिखाई दिया। उन्होंने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी l शशांक मिश्रा, नितेश मिश्रा, सतेंद्र कठेरिया, अंशुल, अमित शाक्य, सज्जन कठेरिया ने भी रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ने की बात बताई। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह ने बताया कि रात के समय ड्रोन उड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर आई तो कोई ड्रोन उड़ता हुआ नहीं दिखा। बरनाहल क्षेत्र के लोग रात के समय उड़ने वाले ड्रोन की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। गांव के लोग लाठियां लेकर रात भर पहरा देकर अपने पशुओं की निगरानी कर रहे हैं।
चोरों की आशंका से रात भर जाग रहे ग्रामीण
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव चितायन व रठेह में ड्रोन उड़ता देख ग्रामीण चोरों द्वारा रैंकिंग किए जाने के डर से रात भर जागते रहे। अपने पशुओं की सुरक्षा में लगे रहे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने आसमान में उड़ते ड्रोन का वीडियो भी बनाया। पुलिस भी ड्रोन उड़ने की सूचना पर चौकन्नी रही लेकिन जांच में मामला सिर्फ अफवाह निकला। मंगलवार की रात दस बजते ही ड्रोन आसमान में उड़ने की सूचना पुलिस से पास आनी शुरू हो गई। थाना प्रभारी कृपाल सिंह खुद मौके पर गए। चितायन और रठेह में ड्रोन आसमान में उड़ने की सूचना अफवाह ही निकली।