{"_id":"699e1713c11e86238605142b","slug":"aryan-and-vaishali-became-the-overall-champions-agra-news-c-365-1-sagr1044-106701-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आर्यन और वैशाली बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आर्यन और वैशाली बने ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
एनुअल एथलेटिक मीट उमंग
आगरा। आरबीएस कॉलेज में मंगलवार को एनुअल एथलेटिक मीट उमंग-2026 का समापन समारोह हुआ। मीट में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। उमंग-2026 में ओवरऑल चैंपियन पुरुष वर्ग में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के आर्यन और महिला वर्ग में बीकॉम छठे सेमेस्टर की वैशाली वासधानी रहीं।
समारोह में मुख्य अतिथि राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष अनिरुद्धपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि सचिव अंबरीष पाल सिंह ने महाविद्यालय के संस्थापक राजा बलवंत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रुचि श्रीवास्तव रहीं और मंच संचालन डॉ. पूनम तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. कृपा शंकर, प्रो. रामवीर सिंह चौहान, प्रो. मनुकांत शास्त्री, प्रो.एके सिंह, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, प्रो.संजय मिश्र, प्रो. आनंद पाराशर आदि मौजूद रहे।