{"_id":"66a260a11c5c5bce5f0b7685","slug":"arto-missing-from-office-suspicious-person-found-working-here-truth-exposed-during-adm-s-inspection-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में गजब हाल: ARTO कार्यालय से गायब थे...यहां काम करता मिला संदिग्ध व्यक्ति; एडीएम के निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में गजब हाल: ARTO कार्यालय से गायब थे...यहां काम करता मिला संदिग्ध व्यक्ति; एडीएम के निरीक्षण में खुली पोल
Thu, 25 Jul 2024 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:56 PM IST
सार
एटा के एआरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारी की पोल खुल गई। एआरटीओ और आरआई कार्यालय में नहीं थे। एक संदिग्ध व्यक्ति यहां काम कर रहा था। गैरहाजिर एआरटीआई और आरआई का वेतन रोका गया है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एटा आरटीओ कार्यालय में निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा एआरटीओ कार्यालय में दलालों की घुसपैठ की शिकायतें आम हैं। बृहस्पतिवार को यहां एडीएम प्रशासन ने छापा मारा तो एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद मिला। जबकि एआरटीओ और आरआई नहीं थे। दोनों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एएसडीएम वेद प्रिय आर्य और डिप्टी कलेक्टर विमल कुमार के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में एआरटीओ सत्येंद्र कुमार और आरआई अजय कुमार गुप्ता अनुपस्थित थे। बताया गया कि एआरटीओ ताज ट्रिपेजियम जोन प्रदूषण की बैठक के लिए आगरा गए हुए हैं। जबकि यह बैठक आगरा में शाम 4 बजे से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरआई के बारे में बताया गया कि वह चेकिंग पर गए हुए हैं। जबकि मांगे जाने पर उनकी भ्रमण पंजिका नहीं मिली। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार भी अनुपस्थित मिले। कार्यालय में एक संदिग्ध व्यक्ति धीरज बघेल निवासी ग्राम चिलासनी कार्य करते पाया गया। अधिकारियों ने इसके बयान लिए। अनुपस्थित एआरटीओ, आरआई को नोटिस जारी कर वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया।
यहां भी किया निरीक्षण
एडीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिले, लेकिन पत्रावलियाें का रख-रखाव सही नहीं पाया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी विनय पाठक अनुपस्थित मिले। अगले आदेशों तक वेतन रोक दिया गया।
एडीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिले, लेकिन पत्रावलियाें का रख-रखाव सही नहीं पाया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी विनय पाठक अनुपस्थित मिले। अगले आदेशों तक वेतन रोक दिया गया।