फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   artisans of Fatehpur Sikri made designs on stones for Ram Mandir

Ram Mandir: राममंदिर में लगेंगे फतेहपुर सीकरी के कारीगरों के हाथों से तराशे गए खंभे

Fri, 31 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 12:02 AM IST
सार

  • आंखों में छलके खुशी के आंसू, कारीगर बोले- सौभाग्य कि जीते जी प्रभु के काम आ सके  

विज्ञापन
artisans of Fatehpur Sikri made designs on stones for Ram Mandir
पत्थर तराशने वाले कारीगर संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की पांच अगस्त को नींव रखे जाने की खबर से फतेहपुर सीकरी के कारीगर भी गदगद हैं। मंदिर के खंभों में लगने वाले पत्थर और जालियों को यहीं के कारीगरों ने तराशा है। इन कारीगरों ने कहा कि जीते जी यह शरीर भगवान श्रीराम के काम आ सका। 

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के 12 से अधिक कारीगर 1992 में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों तराशने के लिए गए थे। इन कारीगरों में क्षेत्र के गांव दूरा से मई 1992 में कारीगर रामप्रसाद, बच्चू सिंह, हाकिम सिंह, ग्राम इकरामनगर के संतोष कुमार, ग्राम जाजऊ के शंकरलाल, ग्राम बरौली के रमेश मिस्त्री शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वहां करीब तीन वर्ष रहकर भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विशाल खंभों ,जालियों व फर्श के लिए पत्थर तरासे हैं। इकराम नगर के कारीगर संतोष कुमार ने बताया कि वो 1992 में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने अपने साथियों के साथ गए थे। तीन साल वहां काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खंभों पर नक्काशी की

कारीगरों ने बताया कि भगवान राम के मंदिर के लिए खंभों पर नक्काशी की। यह सौभाग्य है कि मेरे तरासे हुए खंभे, जालियां भगवान राम की मंदिर निर्माण में लगेंगे। कारीगर विजय सिंह ने भी मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशना अपने ऊपर प्रभु की कृपा मानते हैं। 

राम प्रसाद, बच्चू सिंह,  हाकिम सिंह, शंकरलाल आदि कारीगर इस समय गुजरात के अंबाजी, अहमदाबाद में मंदिरों के निर्माण के कार्य में गए हुए हैं। इन सभी कारीगरों के परिवार के लोग भी अपने आप को धन्य मानते हैं कि कि उनके परिजनों के हाथों द्वारा तरासे गए पत्थर अयोध्या पति श्रीराम के मंदिर में लगेंगे।

संबंधित खबरें
राममंदिर में महकेगी ब्रज की पावन माटी, यमुना-चंबल का जल भी ले जाया जाएगा अयोध्या
Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed