फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arrest

बाइक बेचने जा रहा लुटेरा गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
arrest
बाइक बेचने जा रहा लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन

पूछताछ में दूसरे साथी का नाम भी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दन्नाहार पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना पर विघरई गांव के पास एक लुटेरा को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नौ मार्च को लूटी गई बाइक के साथ ही तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पुलिस को अपने साथी का नाम भी बताया।

शुक्रवार को एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव उझैया निवासी सुमित चौहान नौ मार्च की रात शहर से घर आ रहा था। तभी श्यामपुर पुल के पास रात 10 बजे दो बदमाशों ने उसकी बाइक, पर्स आदि सामान लूट लिया था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार को सूचना मिली कि दो लुटेरे लूटी गई बाइक से गांव बिघरई के पास देखे गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाश भागने लगे। पीछा करने के दौरान एक खेत की ओर भाग गया, वहीं एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम फग्गू उर्फ रामसिंह बंजारा निवासी बड़ाहार घिरोर बताया। बताया कि नौ मार्च को अपने साथी गुलफाम के साथ मिलकर सुमित से बाइक लूट की वारदात अंजाम दी थी। आज वह लोग लूटी गई बाइक बेचने के लिए जा रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा को जेल भेजा गया है, वहीं उसके साथी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed