फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arrest

बिछवां पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश

Wed, 24 Jun 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
arrest
24एमएनपी-16-बिछवां थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात नगला भगत मोड़ के पास एक बंद पड़े भट्ठा को घेरा लिया। वहां मौजूद बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लगते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़ा गया एक बदमाश हिस्ट्रीशीटर है वहीं गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। बुधवार को पुलिस ने बदमाशों को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना पुलिस को मंगलवार की देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि नगला भगत मोड़ के पास बंद पड़े भट्ठा के आसपास असलहा लिए कुछ बदमाश देखे गए हैं। इनमें एक शातिर इनामी व हिस्ट्रीशीटर भी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को आता देख भट्ठा के पास छिपे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हमले के दौरान बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने तीन बदमाशों को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम किशन पाल निवासी नगला हरकेशी शहर कोतवाली, दूसरे ने अपना नाम कन्हैया उर्फ श्रीकृष्ण निवासी नगला डांडा थाना औंछा और लालू निवासी गांव सिकंदरपुर शहर कोतवाली बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशनपाल एक शातिर अपराधी है। उस पर औरैया, फिरोजाबाद सहित अन्य जनपदों में भी 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed