फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army recrutment schdule realese

सेना भर्ती रैली का शेड्यूल जारी

Sat, 29 Aug 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Sat, 29 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
army recrutment schdule realese
सेना में भर्ती के लिए शहर के जीत सिंह और एकलव्य स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 से 12 सितंबर तक होने वाली इस भर्ती रैली में आगरा के अलावा एटा, जालौन, ललितपुर, इटावा और झांसी के युवक भाग ले सकते हैं। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेना भर्ती निदेशक कर्नल श्रीकांत नारायन ने बताया कि जीत सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थियों की प्राथमिकी जांच की जाएगी। यहां से उन्हें टोकन देकर एकलव्य स्टेडियम भेजा जाएगा, जहां दौड़ की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को एटा, 5 को जालौन और ललितपुर, 6 को आगरा जिले की तहसील एत्मादपुर व बाह, 7 को तहसील किरावली, खेरागढ़ व फतेहाबाद, 8 को इटावा व झांसी, 9 सितंबर को झांसी और आउटसाइडर सेक्शन के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, दोनों भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों के लिए खानपान की व्यवस्था के लिए अधिकृत स्टाल लगवाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों तथा दोनों स्टेडियम सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर सेना भर्ती की निर्धारित तिथियों की जानकारी के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर लगवाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था का भी समुचित ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed