{"_id":"66c2338f362f585fa10b8153","slug":"army-officer-died-by-drowning-in-ganga-who-on-leave-in-agra-he-had-gone-to-get-kaavad-to-fulfill-vow-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छुट्टी पर आए सेना के नायक की गंगा में डूबकर मौत, मन्नत पूरी करने को कावड़ लेने गए थे; फिर कभी न लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छुट्टी पर आए सेना के नायक की गंगा में डूबकर मौत, मन्नत पूरी करने को कावड़ लेने गए थे; फिर कभी न लौटे
Mon, 19 Aug 2024 12:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:35 AM IST
सार
आगरा में छुट्टी पर घर आए सेना के नायक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वह मन्नत पूरी करने को कावड़ लेने गए थे। फिर कभी लौटकर न आए।
विज्ञापन
गंगा नदी। (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फौज से छुट्टी लेकर कासगंज में कांवड़ लेने गए सैन्य कर्मी की गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने गंभीर हालत में बाहर निकाला। परिजन मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोहामंडी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा टीले के रहने वाले कैलाश चंद्र शर्मा जैसलमेर में तैनात थे। भाई कन्हैया शर्मा ने बताया कि कैलाश चंद्र छह भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कांवड़ चढ़ाने की मन्नत के लिए घर आए थे। रविवार को कांवड़ में गंगाजल लेने सोरों के कछला घाट गए थे।
विज्ञापन
रात 8:30 बजे के करीब उन्होंने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। गंगा स्नान करते हुए फोटो भेजी। इसके कुछ देर बाद ही उनके डूबने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और मिलिट्री अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन