फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ARM that caught oil theft has been suspended by Managing Director of Transport Corporation

UP News: रोडवेज बसों का डीजल हो रहा था गायब...जिन एआरएम ने पकड़ी चोरी, एमडी ने उन्ही को किया निलंबित

Fri, 23 Aug 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

तेल चोरी पकड़ने वाले एआरएम को  परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने निलंबित किया है। अब उन पर ये कार्रवाई क्यों की गई, इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
 

विज्ञापन
ARM that caught oil theft has been suspended by Managing Director of Transport Corporation
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विस्तार

आगरा के ईदगाह डिपो में डीजल चोरी पकड़ने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को प्रबंध निदेशक ने निलंबित कर दिया है। इसको लेकर निगम के अधिकारियों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


 

ईदगाह डिपो की पंप से 5348 लीटर डीजल तेल चोरी होने का मामला 12 अगस्त को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने पकड़ा। उन्होंने इसकी जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को दी और संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। इधर, 13 अगस्त को आईओसीएल से जांच के लिए अधिकारी भेजने को पत्र भी भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त को डीजल चोरी प्रकरण में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ईदगाह राजेंद्र सिंह ने डीजल लिपिक देवेश चंद शर्मा, डीजल फिलर रामकुमार को निलंबित कर दिया। इसके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने वाहन निर्धारण एवं डीजल प्रभारी अशोक शर्मा को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने डीजल चोरी पकड़ने और कार्यवाही करने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ईदगाह राजेंद्र प्रसाद को ही निलंबित कर दिया। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed