फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arkchhan suchi display panchayat chunav

पंचायत चुनाव: पांच पदों के लिए आरक्षण की सूची हुई जारी

Wed, 03 Mar 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
arkchhan suchi display panchayat chunav
कासगंज के सिढ़पुरा में बीडीओ सरिता द्विवेदी पंचायत चुनाव की आरक्षण की लिस्ट चस्पा करातीं व आरक्? - फोटो : KASGANJ
पंचायत चुनाव 2021 के लिए मंगलवार को सभी पांच पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। सूची जारी होते ही किसी दावेदार के चेहरे खिल उठे तो कोई दावेदार मायूस हो गया। आरक्षण की सूची को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सहित सभी विकास खंड कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, एवं ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए होने वाले आरक्षण पर दावेदारों की निगाहेें टिकी हुई थी।
विज्ञापन

जैसे ही जिला पंचायत राज विभाग ने आरक्षण की सूची जारी की वैसे ही सूची में आरक्षण की स्थिति जानने के लिए उत्सुकता नजर आने लगी। दावेदार अपने पद व क्षेत्र के हिसाव से आरक्षण की स्थिति जानने के लिए उत्सुक हो गए। दावेदारों का रुख अपने अपने विकास क्षेत्र की ओर हो गया। सूची देखने के बाद मनमाफिक आरक्षण हो जाने के बाद दावेदारों के चेहरे खिल गए तो वहीं कुछ दावेदार ऐसे भी रहे जो चुनाव को लेकर काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनके मनमाफिक आरक्षण नहीं हो सका, ऐसे में दावेदारों के चेहरे लटक गए और मायूस होकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के चार वार्ड फिर से रहे अनारक्षण की श्रेणी में
जिला पंचायत के 23 वाडों के लिए जारी की गई आरक्षण की सूची में वार्ड 1,4,8,10,11,13,14,15,22 को अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें से वार्ड 1 तीन बार से, वार्ड 8 दो बार से, वार्ड 14 दो बार से तथा वार्ड 15 तीन बार से अनारक्षित श्रेणी में शामिल होते चले आ रहे हैँ। इनके अलावा वार्ड 6, 16, अनुसूचित जाति के हिस्से में एवं वार्ड 3 व 9 अनुसूचित जाति महिला के हिस्से में आया है। वार्ड 5,18,19,21 पिछड़ी जाति तथा वार्ड 12,17 पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य महिला को वर्ष 2015 के चुनाव से एक वार्ड कम मिला है। महिलाओं के लिए वार्ड 2,7,20,23 आरक्षित किया गया है।
सहावर, गंजडुंडवारा, अमांपुर ब्लॉक प्रमुख के पद रहे अनारक्षित
जिला में ब्लॉक प्रमुख के सात पद है। सहावर, गंजडुंडवारा एवं अमांपुर ब्लॉक प्रमुख के पद अनारिक्षत रखे गए है। इनमें से अमांपुर एव सहावर के पद वर्ष 2015 के चुनाव में भी अनारक्षित रहे थे। अनुसूचित जाति महिला के लिए सिढ़प़ुरा, पिछड़ी जाति के हिस्से में सोरो, पिछड़ी जाति महिला के हिस्से में पटियाली, जबकि सामान्य महिला के लिए कासगंज ब्लॉक प्रमुख का पद आरक्षित किया गया है।
143 महिलाएं बनेंगी ग्राम प्रधान
जिला की 423 ग्राम पंचायतों के लिए जारी किए गए आरक्षण में महिलाओं के हिस्से में 143 पद आए हैँं। इनमें से अनुसूजित जाति की 29 महिला, पिछड़ी जाति की 41 महिला एवं सामान्य जाति पर 73 महिला चुनाव लड़ सकेंगी। इनके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 55, पिछड़ी जाति के लिए 75 पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि 150 पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैँ।
315 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद रहे अनारक्षित
जिला में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 579 पद हैं। जिनमें से 315 पदों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। महिलाओं के हिस्से में 195 पद आए है। इनमें से 39 अनुसूचित जाति महिला, 53 पिछड़ी जाति महिला, 103 सामान्य जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जाति के लिए 73 तथा पिछड़ी जाति के लिए 99 पद आरक्षित किए गए हैं।
1957 महिलाएं बन सकेंगी ग्राम पंचायत सदस्य
जिला के सात विकास क्षेत्रों की 423 ग्राम पंचायतों में सदस्य के लिए 5421 पद निर्धारित हैं। इनमें से महिलाओं के हिस्से में 1957 पद आए हैं। जिनमें 491 पद पर अनुसूचित जाति महिला, 538 पद पर पिछड़ी जाति महिला एवं 928 पद सामान्य जाति की महिला के लिए आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जाति के लिए 561, पिछड़ी जाति के लिए 679 पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि 2224 पदों को अनारक्षित रखा गया है।

पंचायत के सभी पांच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित कर अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद दावे आपत्ति ली जाएंगी। दावे आपित्त् का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। -एसपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed