फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Architects' Association's two-day Arkon Expo in agra

आर्किटेक्ट्स की सलाह: नई बनने वाली इमारतों में संस्कृति, प्रकृति और जरूरत देखकर बनाए जाएं डिजाइन

Tue, 20 Dec 2022 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 01:15 PM IST
सार

आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष समीर गुप्ता विभव ने कहा कि आर्किटेक्ट एक्ट 1972 में बना था। इस वर्ष एक्ट के 50 साल पूरे होने पर हमें ये जानना होगा कि अवसरों की कमी नहीं है।

विज्ञापन
Architects' Association's two-day Arkon Expo in agra
आरकोन एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरकोन एक्सपो में साल के सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्ट प्रो. चरनजीत शाह ने कहा कि आर्किटेक्ट्स अपनी संस्कृति, प्रकृति और समाज की जरूरत देखकर ही डिजाइन बनाएं। क्षेत्रीय विरासत और इमोशन (भावना) का इस्तेमाल करें, ताकि नई बनने वाली इमारतों से लोग आत्मीयता से जुड़ सकें।

विज्ञापन


होटल क्लार्क्स शिराज में आयोजित आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन आगरा के चौथे आरकोन एक्सपो में 150 से ज्यादा आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और छात्र शामिल हुए। प्रो. चरनजीत ने कहा कि आर्टिफिशियल नहीं, बल्कि प्राकृतिक चीजों को अपने डिजाइन में शामिल करें। इससे प्रदूषण और रेडिएशन रोकने में कारगर होंगे। वी कॉलम का उपयोग करके पतले फ्लाईओवर बनाएं। तीन पी यानी पीपुल, प्लेस और परपज का ख्याल रखिए। भारत बदल रहा है। काशी और अयोध्या को देखिए। उनके रूपांतरण में आर्किटेक्ट्स का योगदान है। अमेरिका या यूरोपीय देशों से क्यों सीखा जाए, जब देश की अपनी समृद्धशाली सभ्यता और संस्कृति है।

विज्ञापन

एक्सपो में लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

एक्सपो और प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त अमित गुप्ता की पत्नी डॉ. प्रीति गुप्ता ने मुख्य वन अधिकारी आरुषि मिश्रा, आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष समीर गुप्ता, सचिव अमित जुनेजा और सुमित विभव के साथ दीप जलाकर किया। इस दौरान आर्किटेक्ट अवंतिका शर्मा, हिमांशी, सुनील चतुर्वेदी, सिद्धार्थ शर्मा, अनुराग खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष अमित बघेल, श्रद्धा अरोरा की उपस्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के बेतरतीब काम पर जताई चिंता

एक्सपो में आए आर्किटेक्ट्स ने फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य पर चिंता जताई और कहा कि अन्य शहरों में मेट्रो के कार्य को अच्छे ढंग से किया गया है, यहां बेतरतीब निर्माण कार्य किया गया है। लोगों की परेशानियों का ख्याल नहीं रखा गया। 


अवसरों की कमी नहीं- समीर

आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष समीर गुप्ता विभव ने कहा कि आर्किटेक्ट एक्ट 1972 में बना था। इस वर्ष एक्ट के 50 साल पूरे होने पर हमें ये जानना होगा कि अवसरों की कमी नहीं है। आने वाले सालों में करोड़ों भवन बनने हैं, जिसमें अपने ज्ञान का उपयोग बेहतर रहन सहन केलिए किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed