फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Archichips factory is closed for five months Seven hundred women became unemployed in Firozabad

Firozabad: सात सौ महिलाएं हो गईं बेरोजगार, पांच माह से  बंद है आर्कचिप्स फैक्टरी

Tue, 29 Nov 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 01:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद के डीडीओ एवं उपायुक्त एनआरएलएम महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाजार में चिप्सोना आलू काफी महंगा होने के कारण स्वयं सहायता समूहों की कंपनी बनाकर स्थापित की आर्कचिप्स फैक्टरी बंद है। आलू की फसल आने के साथ ही चिप्सोना आलू की खरीददारी करके इस फैक्टरी को संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Archichips factory is closed for five months Seven hundred women became unemployed in Firozabad
फैक्टरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद के दिखतौली में लाखों की लागत से स्थापित की गई आर्क चिप्स फैक्टरी पिछले पांच माह से बंद है। फैक्टरी बंद होने के कारण एफटीओ से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सात सौ से अधिक महिलाएं बेरोजगार है। क्योंकि फैक्टरी का संचालन हो तो फिर उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। जिम्मेदार अधिकारी आलू सस्ता होने पर चालू करने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर बनाई गई सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादक कंपनी के आर्क चिप्स प्लांट की स्थापना तत्कालीन सीडीओ चर्चित गौड़,उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुमार कुरील  के द्वारा की गई थी। जयपुर एवं इंदौर से मशीनों को मंगाया गया था। इस कंपनी से छह सौ से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया था। इस कंपनी द्वारा आर्क ब्रांड के नाम से चिप्स का उत्पादन करके उसकी बिक्री करना शुरू किया था। फैक्टरी में चार क्विंटल आलू प्रतिदिन खपना था। आलू का चिप्स तैयार होने के साथ उसको सरकारी मीटिंगों के साथ आगरा मंडल स्तरीय बैठकों में प्रयोग किया जाना अनिवार्य कर दिया था। लेकिन जुलाई माह में ही यह फैक्टरी बंद हो गई। क्योंकि चिप्स बनाने के लिए फैक्टरी को पर्याप्त मात्रा में आलू नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


बता दें कि फैक्टरी का बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया। पांच माह बीतने के बाद अभी तक फैक्टरी चालू नहीं हो सकी। फैक्टरी बंद होने के कारण इससे जुड़ी करीब छह सौ से अधिक महिलाएं अभी बेरोजगार हैं। फिलहाल फैक्टरी से जुडे जिम्मेदार लोग चिप्सोना आलू की कीमत अधिक होने के कारण फैक्टरी का संचालन बंद होने की बात कही जा रही है। जबकि बाजार में नया आलू आ गया है। लेकिन फैक्टरी चालू नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद के डीडीओ एवं उपायुक्त एनआरएलएम महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाजार में चिप्सोना आलू काफी महंगा होने के कारण स्वयं सहायता समूहों की कंपनी बनाकर स्थापित की आर्कचिप्स फैक्टरी बंद है। आलू की फसल आने के साथ ही चिप्सोना आलू की खरीददारी करके इस फैक्टरी को संचालित किया जाएगा। इस बार पहले से आलू की खरीददारी की जाएगी। ताकि अनवरत फैक्टरी का संचालन हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed