फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apache riding miscreants robbed cash jewelery from the couple

अपाचे सवार बदमाशों ने दंपती से नकदी जेवर लूटे

Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Apache riding miscreants robbed cash jewelery from the couple
किशनी। विधूना चौराहा से बसैत जाने वाले मार्ग पर शनिवार की दोपहर तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने एक दंपती के साथ लूट की वारदात अंजाम दी। बदमाश नकदी और जेवर लूट ले गए। युवक द्वारा विरोध करने पर उसे तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव बोझी पलिया निवासी ममता देवी शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पति आदित्य विक्रम की बाइक पर ननद मीना शाक्य के साथ गांव बरहा मेला में जा रहीं थीं। बाइक जब किशनी चौराहा से हरिसिंहपुर बसैत मार्ग पर पहुंची तभी तीन अपाचे सवार छह बदमाश पीछे से आए और ओवरटेक किया। चार बदमाशों के हाथ में तमंचा था। बदमाशों ने बाइक को रुकवा लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने आदित्य की तमंचा की बट से पिटाई की। ममता की ब्रजवाला, सोने की चेन, अंगूठी, पायल एक हजार रुपये की नकदी लूटने के बाद वहां से भाग गए।पीड़ित की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

शोर मचाने पर बच्चे को फेंकने की दी धमकी
ममता ने बताया कि बदमाशों के हाथ में तमंचा थ्रे, वह पति को मार पीट रहे थे। उनकी धमकी से डर कर वह व ननद सहमे हुए थे। बदमाशों ने सारे जेवर और नकदी लूट लिए। जब शोर मचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने गोद से आठ माह की बच्ची छीन ली और उसे फेंकने की धमकी दी। जिसके बाद वह लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed