{"_id":"61d1dfd34d04cd6f4b05a7f5","slug":"anuj-yadav-of-firozabad-got-the-first-place-in-the-running-competition-mainpuri-news-agr519870195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के अनुज यादव ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के अनुज यादव ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
नौरमई दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते एमएलसी अरविंद यादव।
- फोटो : MAINPURI
नौरमई (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में रविवार को अंतर्जनपदीय पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के अनुज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम 10 स्थान पाने वाले सफल प्रतिभागियों को एमएलसी अरविंद यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में एक सैकड़ा युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फिरोजाबाद जनपद के अनुज यादव ने प्रथम स्थान पाया। नीतू यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
राज यादव ने तृतीय स्थान पाया। पुरस्कार वितरण के दौरान एमएलसी अरविंद यादव ने प्रथम विजेता को साइकिल प्रदान की। द्वितीय को 1100 रुपये की नकद धनराशि दी गई। तृतीय को 700 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई। टॉप टेन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर सर्वेश यादव, धर्मेंद्र यादव, दलवीर यादव, शैलेंद्र यादव, जेपी शाक्य, शीलू यादव, संतोष यादव, सुधीर यादव, राजीव कुशवाह, पुष्पेंद्र यादव, सर्वेश यादव मौजूद रहे।