फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Antyodaya families will have sweet Gujiya on Holi

Agra News: होली पर होगी मीठी अंत्योदय परिवारों गुजिया

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya families will have sweet Gujiya on Holi
कासगंज। जिले के 27593 अंत्योदय परिवारों की होली में और मिठास घुलेगी। रंगों के त्योहार पर इन घरों में बनने वाली गुजिया का स्वाद अधिक मीठा होगा। इन कार्डधारकों को राशन में सस्ती दर पर तीन किलो चीनी प्रति कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी। यह चीनी 15 मार्च से शुरू होने वाले राशन वितरण के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने राशन डीलरों को खाद्यान्न के साथ चीनी भी उपलब्ध करा दी है।जिले के 2.50 लाख कार्डधारकों का मार्च माह के राशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शासन से राशन वितरण के लिए 15 मार्च से 29 मार्च तक की तिथि निर्धारित की है। इस बार सरकार ने अंत्योदय परिवार के कार्डधारकों को होली का तोहफा दिया है। इन कार्डधारकों को वितरित होने वाले निशुल्क 35 किलो राशन के साथ तीन किलो चीनी भी दी जाएगी। इस चीनी का कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो की दर से डीलर को भुगतान करना होगा। वहीं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed