फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-social elements killed cow

गाय के अंग काटकर पेड़ पर लटकाए, माहौल बिगाड़ने की साजिश

Thu, 11 Oct 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Thu, 11 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements killed cow
गोहत्या के बाद सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद टूंडला में गोहत्या के साथ अंग भंग करके माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करके गुस्सा जाहिर किया। लेकिन पुलिस की तत्परता से माहौल बिगड़ने नहीं पाया। गाय के अंग भंग करने का मामला पहली बार सामने आया है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव रजावली चौराहे के पास जलेसर रोड पर गाय की हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। उन्हें गाय का शव रोड पर पड़ा मिला। उसके अंग काटकर बबूल के पेड़ पर लटक रहे थे। 
विज्ञापन


युवकों ने गांव में पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें गाय के थन, सिंग समेत कई अंग कटे मिले। कई अंग पेड़ पर लटक रहे थे। इसे देखकर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग मौजूद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सूचना चारों तरफ आग तरह फैली। हिंदू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, मनोज कुमार, भारतीय किसान यूनियन के भानु प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साएं लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। 

घटना की सूचना पर सीओ संजय वर्मा, नारखी थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। जाम सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक रहा। 


हिंदू वाहिनी नेता संजय प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्र में गोहत्या करके हिंदुओं की भावना को भड़काया गया है। डॉक्टर को बुलाकर मौके पर पोस्टमार्टम कराया है और गाय का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed