फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti Corruption Team Arrested Clerk Rahul Gupta Taking Bribe By Teacher

कार्रवाईः शिक्षक से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा बाबू, एरियर भुगतान को मांगे थे रुपए

Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Team Arrested Clerk Rahul Gupta Taking Bribe By Teacher
एंटी करप्शन टीम के साथ रिश्वत का आरोपी राहुल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निवारण टीम) ने बाबू को किया है। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय (बीएसए) कार्यालय में तैनात बाबू ने शिक्षक से एरियर के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी थी। टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन


आगरा के बीएसए कार्यालय के बाबू राहुल गुप्ता (कनिष्ठ सहायक) कार्यालय एबीएसए फतेहाबाद पर प्राथमिक विद्यालय पुरागूगरन ब्राह्मण ब्लॉक फतेहाबाद के शिक्षक भोला सिंह पुत्र भान सिंह निवासी गांव रूपपुर थाना फतेहाबाद ने आरोप लगाए थे कि आठ महीने के वेतन के बिल का एरियर नहीं मिला है। एरियर देने के लिए बाबू राहुल गुप्ता उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम आगरा में की गई थी। टीम ने जांच के बाद बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन


राहुल गुप्ता ने शिक्षक भोला सिंह को अवंतीबाई चौराहा थाना फतेहाबाद पर बुलाया था। सोमवार दोपहर भोला सिंह ने छह हजार रुपए रिश्वत के रूप में दिए गए। वहां मौजूद टीम ने राहुल कुमार गुप्ता को रिश्वत के छह हजार रुपये के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना फतेहाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में निरीक्षक जसपाल सिंह पवार रामपाल सिंह निरीक्षक महेश चंद गौतम निरीक्षक संजय सिंह मुख्य आरक्षी दीपक सिंगर मुख्य आरक्षी अनीता यादव मुख्य आरक्षी संध्या निगम और कांस्टेबल चालक राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed