फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another application for the demand of survey of Shahi Idgah Masjid in Mathura

Mathura Case: शाही ईदगाह के सर्वे की मांग को लेकर एक और प्रार्थनापत्र, नारायणी सेना ने कहा- जहां नमाज होती है, वहीं है मुख्य गर्भगृह

Fri, 20 May 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 May 2022 12:07 AM IST
सार

ज्ञानवापी मस्जिदर के सर्वे के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने की मांग तेज होती जा रही है। इसे लेकर मथुरा की अदालत में एक और प्रार्थनापत्र दिया गया है।  

विज्ञापन
another application for the demand of survey of Shahi Idgah Masjid in Mathura
नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव, अधिवक्तागण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को भगवान केशवदेव का मुख्य मंदिर बताकर कोर्ट कमीशन से सर्वे कराने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के निकट मौजूद शाही ईदगाह में जिस स्थान पर मुख्य रूप से नमाज पढ़ी जाती है, वहीं पर मंदिर का गर्भगृह है। यदि कोर्ट कमीशन से सर्वे कराया जाए तो वहां पर मंदिर के गर्भगृह के अवशेष अवश्य मिलेंगे। 

विज्ञापन

एक जुलाई को होगी केस की सुनवाई

उन्होंने ईदगाह में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करने की मांग अदालत से की है। अदालत ने केस की सुनवाई के लिए एक जुलाई तिथि तय की है। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अदालत को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि प्रतिवादी पक्ष द्वारा साक्ष्य मिटाने की कार्रवाई की जा रही है और यदि साक्ष्य मिटाने के काम में प्रतिवादीगण सफल हो गए तो वाद का मुख्य उद्देश्य खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन

24 घंटे निगरानी कराने की मांग

मनीष यादव ने कहा कि अदालत डीएम, एसएसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट को ईदगाह को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित करें, ताकि मंदिर के अवशेष नष्ट न हो सकें। उन्होंने मांग की कि विवादित स्थल की सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी कराई जाए। विवादित स्थल की एएसआई सर्वे की मांग भी की और किसी भी अनजान व्यक्ति को अदालत में प्रवेश न देने की मांग की है। उनके केस में एक जुलाई को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed