धर्मेंद्र गिरी का एलान: आठ अगस्त को ज्ञानवापी में करेंगे रुद्राभिषेक, अनुमति न मिली तो 18 लाख नागाओं के साथ करेंगे कूच
महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने एलान किया है कि आठ अगस्त को आखिरी सोमवार को काशी के ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। कहा, अगर अनुमति नहीं दी गई तो 18 लाख नागा साधुओं को लेकर ज्ञापवापी विशेश्वर महादेव मंदिर के लिए कूच किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमकी मिलने के बाद अलकायदा के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले महेश्वरधाम के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने एलान किया है कि आठ अगस्त को आखिरी सोमवार को काशी के ज्ञानवापी विशेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। सोमवार को उन्होंने जलाभिषेक करने के लिए डीएम मथुरा को ज्ञापन देकर अनुमति भी मांगी है।
महंत ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री से भी अनुमति मांगी जाएगी। अगर अनुमति नहीं दी गई तो 18 लाख नागा साधुओं को लेकर ज्ञापवापी विशेश्वर महादेव मंदिर के लिए कूच किया जाएगा। धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि सोमवार सुबह 4:15 पर एक सपना आया, जिसमें महादेव द्वारा चेतावनी स्वरूप आदेश हुआ कि सावन के आखिरी सोमवार आठ अगस्त को ज्ञानवापी विश्वेश्वर महादेव काशी में रुद्राभिषेक सूर्योदय उपरांत करना है, नहीं तो प्रलय आएगी।
कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक मोटिवेशनल स्पीच में बताया गया कि सपने देखकर उन्हें पूरा और साकार करना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा बताया गया कि धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाना चाहिए।
अगर प्रशासन मदद नहीं करता है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना विचार व्यक्त किया जाएगा। अगर संवैधानिक पद पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री मदद नहीं करेंगे तो 18 लाख नागा साधुओं के साथ रुद्राभिषेक अवश्य करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.