{"_id":"57acd7c74f1c1b3a1cee5e43","slug":"announced-bordered-collectorate-returned-from-valmiki-vatika","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान कलेक्ट्रेट घेराव का लौटे वाल्मीकि वाटिका से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलान कलेक्ट्रेट घेराव का लौटे वाल्मीकि वाटिका से
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन-बेटियों के सम्मान के लिए भाजपा ने एलान तो जिला मुख्यालय के घेराव का किया था लेकिन वे वाल्मीकि वाटिका से ही लौट गए। यहीं पर पहले प्रदर्शन और फिर सभा की। एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह और एसपी सिटी सुशील घुले ने ज्ञापन लिया।
जिला और महानगर इकाई के संयुक्त प्रदर्शन के तहत भाजपाइयों को वाल्मीकि वाटिका में एकत्रित होना था। यहीं से कलेक्ट्रेट की ओर कूच करना था मगर ऐसा हो नहीं सका। वाल्मीकि वाटिका और इसके आसपास काफी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। सभा खत्म होने से पहले ही एडीएम सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश भी नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने की। रामप्रताप सिंह चौहान, राजकुमार चाहर, अंजुला माहौर, डा. रामबाबू हरित, प्रमोद गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, सत्यदेव दुबे आदि ने विचार व्यक्त किए। विजय दत्त पालीवाल, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, प्रशांत पौनिया, अनिल चौधरी, भानू महाजन, हेमंत भोजवानी, डा. हितेंद्र इंदौलिया, रामकुमार शर्मा, मनोज गर्ग, संतोष कटारा, मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अश्वनी वशिष्ठ ने किया।
ये थीं तीन मांगें
. बुलंदशहर की घटना की सीबाईआई जांच
. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी
. हाईवे पर अपराध को रोकने के लिए पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जाए