{"_id":"698ceba1100186cf42088633","slug":"animal-lovers-meet-police-commissioner-complain-of-indecency-agra-news-c-364-1-ag11019-125030-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस आयुक्त से मिले पशु प्रेमी, की अभद्रता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस आयुक्त से मिले पशु प्रेमी, की अभद्रता की शिकायत
Thu, 12 Feb 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त से मिलने पुलिस लाइंस कार्यालय पहुंचे पशुप्रेमी। स्वयं
आगरा। कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला पशु प्रेमी से अभद्रता का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को पशु प्रेमियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र स्थित मंगलम आधार शिला सोसाइटी का है। वहीं इसी मामले में नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने एसीपी हरीपर्वत को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है।
खंदारी निवासी पशु प्रेमी सुनीत चौहान ने बताया कि मंगलम आधार सोसाइटी में 5 फरवरी की दोपहर कुत्तों को खाना खिलाने पर सोसाइटी के कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने सोसाइटी निवासी पशु प्रेमी शेफाली सरन से अभद्रता की थी। इसके वीडियो देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह समझौता कर लें।
उन्होंने बताया कि सोसाइटी वाले निवासियों से वोटिंग करवाकर बहुमत के आधार पर कुत्तों को वहां से हटाने की बात कह रहे हैं। कुछ को हटा भी दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को वह शेफाली सरन, जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, शिल्पी चतुर्वेदी, मजहर, सन्नी आदि के साथ पुलिस आयुक्त से मिले। उन्हें शहर में फीडरों और कुत्तों के साथ हो रही क्रूरता के संबंध में अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की।