फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal lovers demonstrated in Kanhaiya Park

Agra News: कन्हैया पार्क में पशु प्रेमियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Animal lovers demonstrated in Kanhaiya Park
 कमला नगर स्थित कन्हैया पार्क में कैस्पर्स होम के लोग प्रदर्शन करते हुए। संवाद
आगरा। कमला नगर स्थित कन्हैया पार्क में शनिवार को कैस्पर्स होम की अगुवाई में पशु प्रेमियों ने प्रदर्शन किया। रायपुर (छत्तीसगढ़) में श्वान को भोजन खिलाने पर युवक शिव प्रसाद ध्रुव की पीट-पीटकर की गई हत्या के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन के तहत आगरा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेजुबानों की सेवा करना अपराध नहीं है, लेकिन कुछ लोग कानून को हाथ में लेकर फीडर्स को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था की चेयरपर्सन विनीता अरोरा ने कहा कि अपार्टमेंट्स और गेटबंद कॉलोनियों में फीडर्स के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सोसाइटियां सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मान नहीं रहीं। विनीता ने कहा कि यह वही देश है जहां पहली रोटी गाय और अंतिम रोटी कुत्ते की निकलती थी। डॉ. संजीव नेहरू ने कहा कि कोई भी श्वान तभी आक्रामक होता है जब वह भूखा हो या उसे परेशान किया जाए। उन्होंने पुलिस से भी अपील की कि वे फीडर्स का उत्पीड़न न करें। इस दौरान अनिल कुमार बैगा, डिंपी महेंद्रू, निशा, निमित्त, शांतनु बंसल, गरिमा शर्मा, गार्गी सिंह, अनिरुद्ध तोमर, ऋषभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed