फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry people jammed due to non-change of transformer

तीन दिन से फुंके ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोश, लगाया जाम

Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

शहर की दीन दयाल कॉलोनी में तीन दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से लोगों में आक्रोश भड़क गया।जाम में बस्ती की महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुए। जिससे कासगंज-छर्रा मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कतें हो गईं।तीन दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला जा सका है।कासगंज।

विज्ञापन
Angry people jammed due to non-change of transformer

विस्तार

कासगंज। शहर की दीन दयाल कॉलोनी में तीन दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग पौन घंटे तक जाम रहा। सीओ सिटी के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

कॉलोनी मे तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसे बदलने के लिए शिकायत करने के बाद भी विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला, जिससे कॉलोनी के लोगों के सामने बिजली व पानी का संकट बना हुआ है। विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों ने कॉलोनी के बाहर जाम लगा दिया। जाम में बस्ती की महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुए।। जिससे कासगंज-छर्रा मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कतें हो गईं। जाम लग जाने की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सीओ सिटी अजीत कुमार मौके पर पहुंच गए। सीओ ने लोगों को समझाया। उनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों के शांत हो जाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। लोगों का कहना था कि विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। 15 दिन से बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहा है। तीन दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन

कासगंज। ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण लोगों ने जाम लगा दिया। जाम में 108 नंबर एंबुलेंस फसी रही। एंबुलेंस चालक दिनेश कुमार ने बताया कि वह डिलीवरी केस के सिलसिले में रहमतपुर माफी जा रहा था। लेकिन जाम के चलते गंतव्य तक पहुंचने में देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed